Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के सीतामढ़ी में संदिग्ध हालातों में पांच लोगो की हुई मौत

November 18, 2023

बिहार के सीतामढ़ी में संदिग्ध हालातों में पांच लोगो की हुई मौत

पटना: बिहार में सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू नरहर, नरहा कला गांव और सोलमन टोल के रहने वाले पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। पुलिस ने एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि की है।

मृतकों में सोलमन टोला के विक्रम, राम बाबू, नरहर गांव के रौशन कुमार, संतोष महतो, नरहा कला के महेश यादव और अवधेश यादव हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है. हालांकि, मृतकों के परिजनों की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है। डीएसपी विनोद कुमार ने शराब पीने से एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि की है जबकि एक व्यक्ति की स्थिति बेहद गंभीर होने की बात कही गई है। डीएसपी ने बताया कि अवधेश राय नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच लोगों की मौत हुई है। सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो शवों का दाह संस्कार उनके परिजनों ने कर दिया था. एक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि शराब पीने का मामला सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें