Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बस्ती मे दो करोड़ के गांजा समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

April 3, 2023

बस्ती मे दो करोड़ के गांजा समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के रुधौली थाने की पुलिस एवं स्वाट टीम ने सोमवार को पांच मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस एवं स्वाट टीम ने बांसी-बस्ती मार्ग पर आमी नदी की पुल के निकट पांच गांजा तस्करों राजेन्द्र प्रसाद गौड़, साहिल अंसारी, काशी नाथ, रमाशंकर जायसवाल तथा स्वामीनाथ निषाद को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 65 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत दो करोड़ रुपया है। पूछताछ मे बदमाशों ने बताया है कि वे नेपाल से गांजा की तस्करी कर भारत लाते है और बस्ती समेत आसपास के कई जिलो मे फुटकर मे बेंचते है। उन्होने बताया कि गिरोह मे शामिल कई लोगो के नाम सामने आये है जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें