Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, मुंबई एयरपोर्ट से आज उड़ान नहीं भरेंगी फ्लाइट्स…जानें वजह

October 17, 2023

हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, मुंबई एयरपोर्ट से आज उड़ान नहीं भरेंगी फ्लाइट्स…जानें वजह

नेशनल डेस्क: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार को कई फ्लाइट्स उड़ान नहीं भरेंगी। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आज छह घंटे के लिए बंद रहेगा। दरअसल मॉनसून के मौसम के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे पर मेंटेनेंस यानी रख-रखाव के काम के लिए एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

मेंटनेंस का काम सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। एयरपोर्ट के मुताबिक, ‘CSMIA के मॉनसून के बाद रनवे मेंटनेंस प्लान के हिस्से के तौर पर RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे 17 अक्टूबर को अस्थायी रूप से नॉन-ऑपरेशनल रहने वाले है, यह निर्धारित अस्थायी बंद CSMIA की वार्षिक मॉनसून के बाद जरूरी मेंटेनेंस प्लान का एक हिस्सा है।

 

इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस (एनओटीएएम) भी विधिवत जारी किया जा चुका है। CSMIA के मुताबिक हर साल मानसून के सीजन के बाद रनवे के रख-रखाव के लिए इसे बंद किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें