Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए BharatPe के पूर्व CEO अशनीर ग्रोवर, जा रहे थे अमेरिका…सामने आई वजह

November 17, 2023

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए BharatPe के पूर्व CEO अशनीर ग्रोवर, जा रहे थे अमेरिका…सामने आई वजह

नेशनल डेस्क: भारतपे के पूर्व सीईओ (BharatPe Co-Founder) अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर रोका गया। अशनीर अपनी पत्नी माधुरी जैन के साथ न्यूयॉर्क जा रहे थे लेकिन दोनों को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया।

 

अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है, जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया है। कपल गुरुवार के न्यूयॉर्क रवाना हो रहा था लेकिन उनको एयरपोर्ट पर ही रोका और वापिस लौटा दिया।

 

खबर की पुष्टि करते हुए, संयुक्त पुलिस आयुक्त (EOW), सिंधु पिल्लई ने कहा कि उन्हें EOW द्वारा जारी LOC पर गुरुवार रात एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। जून 2023 में EOW ने अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी. ये FIR भारत-पे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (RIPL) को 81 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने और पैसों का कथित दुरुपयोग करने के मामले में दर्ज की गई थी। अशनीर और माधुरी के खिलाफ ही नहीं बल्कि एफआईआर में उनके परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया गया था, इसमें दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और स्वेतांक जैन शामिल थे।

 

क्या बोले अशनीर ग्रोवर?

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर अशनीर ग्रोवर का भी रिएक्शन आया है। अशनीर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, क्या चल रहा है भारत में? फिलहाल तो ‘अशनीर को एयरपोर्ट पर रोका गया’ चल रहा है जनाब। अशनीर ने लिखा कि मई महीने में FIR दर्ज होने के बाद से आज सुबह 8 बजे (एयरपोर्ट से लौटने के 7 घंटे बाद) तक मुझे EOW से कोई समन नहीं मिला है। अशनीर ने आगे लिखा, ‘मैं 16-23 नवंबर तक अमेरिका जा रहा था।

 

एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन पर मुझसे कहा गया LOC लगा हुआ है सर, EOW से चेक कर के बताते हैं। मुझे यह अजीब लगा क्योंकि मई में एफआईआर दर्ज होने के बाद से मैं 4 बार अंतर्राष्ट्रीय यात्रा कर चुका हूं और कभी कोई समस्या नहीं हुई, मुझे एक बार भी बुलाया नहीं गया।

 

वैसे भी इस सबके बीच मेरी फ्लाइट छूट गई, फिर EOW ने इमीग्रेशन को निर्देश दिया कि हमें बाहर जाने दिया जाए ताकि हम अपने घर लौट सकें। आज सुबह EOW का समन होम डिलीवर हुआ, हमेशा की तरह सहयोग करूंगा, कोई नाटक नहीं है, LOC हटाने की प्रक्रिया है। मैं फ्लाइट रिस्क में नहीं हूं, साबित करूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें