Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यादों में रह गए पूर्व PM, यमुना में की गईं मनमोहन सिंह की अस्थियां विसर्जित

December 29, 2024

यादों में रह गए पूर्व PM, यमुना में की गईं मनमोहन सिंह की अस्थियां विसर्जित

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अस्थियां यहां यमुना के तट पर स्थित घाट पर विसर्जित कर दी गई हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया,‘‘आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं।

हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे।’’ गौरतलब है कि डॉ. सिंह का निधन 26 दिसंबर को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुआ और शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें- प्रमुख मुद्दों पर आगे बढ़ी भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, चार्ल्स हार्डर से गोर की बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें