Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती,बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत, हालत स्थिर

March 14, 2024

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती,बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत, हालत स्थिर

पुणे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रपति पाटिल (89) को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’ पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें