Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गडकरी ने की काजीरंगा एलिवेटेड रोड परियोजना के काम की समीक्षा

May 11, 2023

गडकरी ने की काजीरंगा एलिवेटेड रोड परियोजना के काम की समीक्षा

नयी दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने आज काजीरंगा एलिवेटेड रोड परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। गडकरी ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट्स किया कि इस परियोजना के कारण वन्यजीवों का रास्ता बाधित नहीं हो और जंगली पशु अपने निश्चित स्थान से आवाजाही कर सकें इसके लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा चिन्हित स्थलों पर लगभग 34 किलोमीटर ऊंची सड़कों का निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इस परियोजना के तहत कुल लम्बाई वाले 50 किलो मीटर की 4-लेन वाले राजमार्ग को चौड़ा करने और लगभग तीन किलोमीटर तक फैली सुरंगों का निर्माण करना शामिल है। गडकरी ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिया है कि सुरंग निर्माण को एक अलग परियोजना मानने और उनके निर्माण से निकलने वाले मलबे का उपयोग सड़क कार्यों में किया जाना चाहिए। पर्यटकों को वन्य जीवन देखने का अवसर प्रदान करने के लिए वाहन पार्किंग और कियोस्क के साथ पूरी तरह से एलिवेटेड रोड पर देखने के प्लेटफॉर्म को शामिल करने का सुझाव दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें