
नई दिल्ली: अंडरवल्र्ड डॉन अबू सलेम ने अपने बड़े भाई के निधन के बाद एमरजैंसी पैरोल की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। अबू सलेम ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाकर पारिवारिक रस्मों में शामिल होने की अनुमति मांगी है। याचिका के अनुसार, अबू सलेम के बड़े भाई अबू हाकिम अंसारी का 14 नवंबर 2025 को निधन हो गया था। सलेम ने उन्हें पिता समान बताते हुए कहा कि वह 40वें दिन की रस्में, कुरान ख्वानी, कब्रिस्तान में दुआ और परिवार से मिलने के लिए अस्थायी रूप से जेल से बाहर जाना चाहता है। इस संबंध में अबू सालेम की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें उसे कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाने की अनुमति देने की अपील की गई है।