विज्ञापन

भोपाल के प्रमुख मार्गों के द्वार को मिलेगा महापुरुषों का नाम

Bhopal : शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनेंगे। ऐसी जानकारी सीएम मोहन यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि भोपाल सहित मध्य प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि गौरवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाते हुए, राजधानी के सभी.

- विज्ञापन -

Bhopal : शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनेंगे। ऐसी जानकारी सीएम मोहन यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि भोपाल सहित मध्य प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि गौरवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाते हुए, राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे।

किसानों के कल्याण के लिए हालही में की थी बड़ी घोषणा

इससे पहले सीएम मोहन यादव तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को धान उपार्जन पर प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि इसी माह प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने आगे कहा था कि किसानों को पहले भी कई सौगातें दी गई हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन पर 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान का निर्णय लिया गया।

जन कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया था कि धान उत्पादक पात्र किसानों को धान उपार्जन किए जाने पर प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। राज्य सरकार संकल्प पत्र के अनुसार जन कल्याण के महत्वपूर्ण निर्णय निरंतर ले रही है। इससे पहले भी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर काम किया जा रहा है। यह परियोजना भी किसानों के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में ऐसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि के लिए बधाई भी दी। सीएम मोहन यादव ने कहा था कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी प्रति क्विंटल 175 रुपए अतिरिक्त बोनस राशि दी जाएगी।

Latest News