Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौरव गोगोई ने असम के सीएम की पत्नी के खिलाफ आरोपों में पीएम से हस्तक्षेप की मांग की

September 26, 2023

गौरव गोगोई ने असम के सीएम की पत्नी के खिलाफ आरोपों में पीएम से हस्तक्षेप की मांग की

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर असम के नागांव जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की सब्सिडी प्राप्त करने के लगे आरोप पर संज्ञान लेने और हस्तक्षेप की मांग की है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में गोगोई ने कहा, ‘‘मैं आपको खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रलय, भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना (पीएमकेएसवाई) सब्सिडी असम के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य को आवंटित किए जाने के मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षति करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यह देखने में आया है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रलय ने प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना (पीएमकेएसवाई) और कृषि समूहों के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की योजना के तहत एम/एस प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 10 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है, जिसकी प्रवर्तक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा हैं।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इससे पहले लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूवरेत्तर राज्यों में पीएमकेएसवाई के घटक के तहत समर्थति खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं की एक सूची दी थी, जिसमें रिनिकी भुइयां के स्वामित्व वाली कंपनी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का जिक्र आया था।

गोगोई ने पत्र में कहा, ‘‘असम कई छोटे और मध्यम उद्यमियों और खाद्य प्रसंस्करण में व्यापक अनुभव वाली कंपनियों का घर है। मौजूदा मुख्यमंत्री से संबंध रखने वाली मीडिया इकाई के लिए उन्हें नजरअंदाज करना उनके साथ घोर अन्याय है।‘‘ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकारी अनुदान वास्तविक और जरूरतमंद लाभार्थयिों को दिया जाना चाहिए, जिन्होंने करदाताओं के पैसे का उचित तरीके से उपयोग करने की विशेषज्ञता प्रदर्शति की है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इसलिए, मैं इसे आपके ध्यान में ला रहा हूं और विनम्रतापूर्वक आपसे (मामले में) हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें