कनीना (महेंद्रगढ़)। Gearing up for the by-election in Kanina कनीना नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में सदस्य पद के लिए रिक्त सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच एसडीएम कोर्ट कनीना में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 27 को
डॉ. जितेंद्र कुमार ने आगे बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से की जाएगी। जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, वे 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे, जिसके तुरंत बाद उसी दिन चुनाव प्रतीकों का आवंटन कर दिया जाएगा और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 10 मई (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यदि कहीं पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ती है, तो उसके लिए 12 मई की तारीख तय की गई है।
वोटों की गिनती 13 को
चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती 13 मई को सुबह 8 बजे से महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल में जिला उपायुक्त द्वारा निर्धारित स्थान पर की जाएगी और मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Also Read :

