Site icon Dainik Savera Times

Ghaziabad: 500 झुग्गी-झोपड़ियां आग से जलकर राख, एक के बाद एक फट रहे सिलेंडर; मची चीख पुकार

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसने देखते ही देखते सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं कई किलोमीटर दूर से भी साफ तौर पर देखा जा सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

यह भी पढ़ें-
अमरावती वीडियो स्कैंडल: ’18-19 साल की लड़कियां आती, कभी बुर्का पहनती तो…’, शख्स ने किए कई खुलासे
‘सरकार की नजर परिसीमन पर, महिला आरक्षण सिर्फ बहाना’, लोकसभा में बोले गौरव गोगोई
‘इस मंथन से देश की दशा और दिशा तय होगी, अवसर को जाने न दें’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
‘परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ नहीं होगा अन्याय, यह मेरा वादा’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

एक के बाद एक फट रहे सिलेंडर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस क्षेत्र में आग लगी वहां लगभग 500 झुग्गी-झोपड़ियां मौजूद थीं। आग लगने के बाद लगातार गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। लोग अपने घरों से जरूरी सामान और गैस सिलेंडर लेकर बाहर निकलते दिखाई दिए।

फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर 

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरा इलाका धुएं और आग की चादर में लिपट गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने नोएडा से भी अतिरिक्त दमकल 5 गाड़ियों को बुलाया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और आसपास के घरों को एहतियातन खाली कराया जा रहा है ताकि किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 150 से अधिक झुग्गियों में आग लगने की पुष्टि हुई है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां कबाड़ का काम किया जाता था और वहीं काम करने वाले लोग झुग्गियां बनाकर रहते थे। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और यदि किसी के लापता होने की सूचना मिलती है तो तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version