Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमिका ने लगायी फांसी तो प्रेमी ने खाया जहर, शादी न होने को लेकर हुई थी बहस

November 2, 2024

प्रेमिका ने लगायी फांसी तो प्रेमी ने खाया जहर, शादी न होने को लेकर हुई थी बहस

Suicide in Love : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र के गांव सोनासी में प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं प्रेमिका द्वारा फांसी लगाने की जानकारी होते ही प्रेमी ने भी जहर खा लिया, परिजनों ने उसे CHC में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव सोनासी निवासी सतीश कठेरिया की 17 वर्षीय पुत्री डॉली का अपने ही पारिवारिक भाई संदीप से पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर भी आमने सामने थे। इस बीच मामला शादी तक जा पहुंचा लेकिन परिजनों द्वारा किसी भी सूरत पर शादी करने से इनकार कर दिया गया।

जिसके बाद शादी करने को लेकर डॉली और संदीप में बहस हुई। विवाद के बाद शुक्रवार की रात डॉली ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। जैसे ही संदीप को डॉली की मौत की खबर मिली, तो उसने रात में ही जहर खा लिया।

संदीप द्वारा जहर खा लेने की जानकारी होते ही परिजन उसे CHC अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया, जिससे उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों के घर आमने सामने है और परिजन मजदूरी करके भरण पोषण करते है। किशोरी के घर पर कोहराम मचा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक का उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें