Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त मंत्री Sitharaman से मिले Goa CM Sawant, राज्य के विकास संबंधित मुद्दों पर की चर्चा

August 25, 2023

वित्त मंत्री Sitharaman से मिले Goa CM Sawant, राज्य के विकास संबंधित मुद्दों पर की चर्चा

पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नयी दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। प्रमोद सावंत बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए थे।

सावंत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।’’ मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि उन्होंने सीतारमण के साथ गोवा के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आगामी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी समेत गोवा सरकार की योजनाओं के लिए केंद्र के समर्थन का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें