नेशनल डेस्क: गोवा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उत्तरी गोवा के अर्पोरा गांव स्थित एक नाइटक्लब में देर रात गैस सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा क्लब इसकी चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस पूरे मामले की जानकारी गोवा के पुलिस महानिदेशक (DGP) आलोक कुमार ने दी।

कर्मचारी और पर्यटक भी चपेट में आए
डीजीपी ने बताया कि जिन शवों को अब तक बाहर निकाला गया है, उनमें 14 नाइटक्लब कर्मचारी, 4 पर्यटक और 7 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रातभर राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं।
ये भी पढ़ें: यूपी बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी, कई राज्यों में बारिश की संभावना
PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
अर्पोरा की इस भयानक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है और उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर हालात की जानकारी ली है और केंद्र सरकार हर संभव सहायता दे रही है। पीएम ने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की।
The fire mishap in Arpora, Goa is deeply saddening. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. Spoke to Goa CM Dr. Pramod Sawant Ji about the situation. The State Government is providing all possible assistance to those…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2025
पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने राहत राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दी जाएगी। केंद्र ने कहा कि वह इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF will be given to the next of kin of each deceased in the mishap in Arpora, Goa. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi https://t.co/BcS0jYnvVx
— PMO India (@PMOIndia) December 7, 2025
घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत मौके पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि शुरुआत में कहा गया था कि कोई पर्यटक हताहत नहीं हुआ, लेकिन बाद में मिले शवों में चार पर्यटकों की भी पहचान हुई है। सीएम सावंत ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गोवा जैसे पर्यटन राज्य में इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और यह हादसा नियमों की अनदेखी का नतीजा है।
#WATCH | Arpora | Goa CM Pramod Sawant says, “The incident is very unfortunate for a tourism state like Goa. The people who run such things illegally, and a fire incident occurred…23 people have lost their lives…The government will conduct an inquiry into this incident. The… https://t.co/8Lv18IvNoh pic.twitter.com/0BBWhhLpQg
— ANI (@ANI) December 6, 2025
नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाइटक्लब आग सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहा था। कई सुरक्षा उपकरण या तो लगाए ही नहीं गए थे या फिर खराब थे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, जिन्होंने नियमों की अनदेखी की। पुलिस ने बताया कि यह नाइटक्लब राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर है और इसे केवल पिछले वर्ष खोला गया था।
राहत एवं बचाव कार्य जारी
फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें रातभर आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को बचाने में लगी रहीं। आग पर काबू पाने के बाद अब मलबे की तलाशी चल रही है ताकि किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए। सरकार ने कहा है कि घटना की विस्तृत जांच होगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Today’s Horoscope 07 Dec 2025: आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, किसे मिलेगी खुशी तो कौन होगा निराश? जानें