Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी-विवाह के सीजन के बीच घटे ‘सोना-चांदी’ के दाम, जानें आज का Latest Price

February 26, 2026

शादी-विवाह के सीजन के बीच घटे ‘सोना-चांदी’ के दाम, जानें आज का Latest Price

Gold and silver price: शादी-विवाह के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत की खबर आई है। गुरुवार, 26 फरवरी की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां सोने ने तेज उछाल के साथ नया स्तर छुआ था, वहीं आज बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक उतार-चढ़ाव के असर से दामों में नरमी दिखी।

राजधानी में सोना हुआ सस्ता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यही सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें- रात्रिभोज में ‘बेंजामिन नेतन्याहू’ ने ऐसा क्या किया जिसे देख चौंक गए PM Modi, देखें Video

 

22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा दाम

दिल्ली में:
22 कैरेट सोना: 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,21,537 रुपये प्रति 10 ग्राम

अन्य प्रमुख शहरों में कीमतें इस प्रकार हैं:

चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,21,425 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,900 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार तक बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बर्फबारी, जानें अन्य राज्यों का हाल

 

चांदी भी फिसली
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 26 फरवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,75,287 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले यह 5,900 रुपये की तेजी के साथ 2,78,364 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है। सोने का हाजिर भाव 5,193 डॉलर प्रति औंस और चांदी 90.30 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें