नेशनल डेस्क: पटना के सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी के भावों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया, जहां सोने की कीमत में गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और स्थानीय स्तर पर बढ़ती मांग का असर है।
सोना हुआ सस्ता
पिछले सात दिनों में सोने की कीमतों में करीब ₹4,600 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस समय पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम पर है। जीएसटी सहित इसकी कीमत करीब ₹1,29,368 प्रति 10 ग्राम पड़ रही है। 22 कैरेट सोना ₹1,16,500 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। 18 कैरेट सोना ₹95,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। सोने में आई यह गिरावट शादी या निवेश के लिए खरीदारी करने वालों के लिए एक अच्छा मौका मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: राशिफल 13 Nov 25: : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
चांदी में जोरदार तेजी
जहां सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी ने इस हफ्ते बाजार में रफ्तार पकड़ ली है। चांदी की कीमतों में लगभग ₹8,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब पटना में साधारण चांदी ₹1,59,000 प्रति किलो पर बिक रही है। हॉलमार्क चांदी ₹1,57,000 प्रति किलो है। जीएसटी जोड़ने के बाद यह दर ₹1,61,710 प्रति किलो तक पहुंच रही है।
पुराने गहनों का एक्सचेंज रेट
अगर आप अपने पुराने गहने बदलने का सोच रहे हैं, तो मौजूदा एक्सचेंज रेट इस प्रकार हैं…
22 कैरेट पुराने सोने के गहने: ₹1,13,500 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट पुराने सोने के गहने: ₹92,500 प्रति 10 ग्राम
हॉलमार्क चांदी के गहने: ₹153 प्रति ग्राम
नॉन-हॉलमार्क चांदी के गहने: ₹150 प्रति ग्राम
क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में गिरावट के पीछे डॉलर इंडेक्स में मजबूती, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफावसूली का दौर वैश्विक कारण हैं। वहीं दूसरी ओर चांदी में बढ़ती औद्योगिक मांग, शादी के मौसम की खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण दाम ऊपर जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत अंबाला CIA-1 पुलिस ने बड़े अन्तर्राज्जीय ईरानी गैंग के 4 आरोपी पकड़े