Dainik Savera Times

Haryana News : हरियाणा में गिरी सोने की कीमत, चांदी चमकी

gold silver prices fall Middle East tension impact precious metals India

अंबाला। प्रदेश में आज सराफा बाजार में उथल-पुथल नजर आई। आज सोने की कीमतों में हल्की सी गिरावट दर्ज की गई। जबकि चांदी की चमक में इजाफा देखने को मिला।

यहां लोग रख रहे थे अपडेट पर नजर

यदि बात करें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और हिसार की तो यहां लोग इनके दामों में ताजा अपडेट जानने के लिए ज्वेलर्स की दुकानों और ऑनलाइन पोर्टल पर नजर रखते नजर आए। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पीएम मोदी ने सोने की खरीदारी को कम करने की अपील की, जिससे मार्केट में हलचल देखी जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज हरियाणा में सोना और चांदी के ताजा भाव क्या है।

ये रहे आज के रेट

यदि बात करें विशेषज्ञों की तो मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव और घरेलू डिमांड के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हरियाणा में आज का गोल्ड रेट: 24 कैरेट सोना: लगभग ₹15,200 से ₹15,400 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना लगभग ₹13,900 से ₹14,000 प्रति ग्राम 18 कैरेट सोना: लगभग ₹11,400 से ₹11,600 प्रति ग्राम है. वहीं बता दें कि कल के मुकाबले में सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुग्राम और दिल्ली-NCR के कई मार्केट में 22 कैरेट सोने का प्राइस लगभग ₹13,960 प्रति ग्राम रिकॉर्ड किया गया।

चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी

चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी: चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी देखी गई। गुरुग्राम बुलियन मार्केट में, चांदी की कीमतें लगभग ₹2.60 लाख और ₹2.90 लाख प्रति kg के बीच ट्रेड कर रही थीं। अलग-अलग मार्केट में रेट में थोड़ा अंतर देखा गया। चांदी के दाम में 500 रुपये की बढ़त आई है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version