Site icon Dainik Savera Times

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी के दामों में भी मंदी जारी

Gold & Silver Price

Gold & Silver Price

Gold & Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है और दाम करीब 22,000 रुपए कम हो गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,21,518 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,29,584 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 8,066 रुपए की कमी को दिखाता है।

22 कैरेट सोने का दाम
22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,699 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

ये भी पढ़ें- छठ महापर्व के तीसरे दिन यूपी-बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

चांदी भी हुई सस्ती
वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 22,197 रुपए कम होकर 1,47,033 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी की कीमतों में कमी की एक वजह वैश्विक स्तर पर तनाव कम होना। हमास और इजरायल युद्ध की समाप्ति ने इसमें और इजाफा किया है। वहीं, दूसरी तरफ वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की बढ़ी हुई आपूर्ति ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बनाने का काम किया है।

3.40 प्रतिशत की गिरावट
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है और उच्चतम स्तरों से मुनाफावसूली हो रही है। इस हफ्ते कीमतों में 3.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन और व्यापार वार्ता के कारण सेंटीमेंट सर्तक बना हुआ है। आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,18,000 रुपए से 1,25,500 रुपए की रेंज में रह सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोना की कीमत कम होकर 4,137 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत कम होकर 48.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

Exit mobile version