Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Good News : Petrol Diesel 15 रुपये तक सरकार ने किये सस्ते, जानिए कहीं इसमें आपके शहर का नाम तो नहीं

March 16, 2024

Good News : Petrol Diesel 15 रुपये तक सरकार ने किये सस्ते, जानिए कहीं इसमें आपके शहर का नाम तो नहीं

नई दिल्ली। लक्षद्वीप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने सुदूर द्वीपों तक ईंधन पहुंचाने के लिए विशेष बुनियादी ढांचा तैयार किया है। इसके लिए हुए खर्च की वसूली के लिए लागू अतिरिक्त शुल्क को हटाने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी हुई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने आईओसी से मिली जानकारी के हवाले से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लक्षद्वीप के एंड्रोट और कल्पेनी द्वीपों में 15.3 रुपये प्रति लीटर और कावारत्ती तथा मिनिकॉय में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। कावारत्ती और मिनिकॉय में पेट्रोल की कीमत पहले के 105.94 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। एंड्रोट और कल्पेनी में पेट्रोल की कीमत 116.13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

इसी तरह, कावारत्ती तथा मिनिकॉय में डीजल की दरें पहले के 110.91 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर और एंड्रोट तथा कल्पेनी में 111.04 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। नयी दरें 16 मार्च से प्रभावी हो गई हैं। मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, लक्षद्वीप में आईओसी चार द्वीपों- कावारत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर रही है। आईओसी के पास कावारत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं, और इन डिपो में उत्पाद की आपूर्ति केरल के कोच्चि में स्थित आईओसी डिपो से की जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें