Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी अधिकारी पर लगा नाबालिग से बलात्कार का आरोप, CM Kejriwal ने दिया निलंबित करने का आदेश

August 21, 2023

सरकारी अधिकारी पर लगा नाबालिग से बलात्कार का आरोप, CM Kejriwal ने दिया निलंबित करने का आदेश

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया आज शाम 5 बजे तक रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :- पत्रकार Ravi Gill आत्महत्या मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने खत्म किया धरना

दिल्ली में महिला और बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दे दिया है। जिसको लेकर मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक रिपोर्ट माँगी है। मामले पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक अभी तक इस अधिकारी पर कार्रवाई हो जानी चाहिए थी लेकिन क्योंकि नहीं हुई इसलिए खुद मुख्यमंत्री ने अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें