Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार को कतर में फंसे नौसेना अधिकारियों को करवाना चाहिए रिहा : Adhir Ranjan Chowdhury

December 4, 2023

सरकार को कतर में फंसे नौसेना अधिकारियों को करवाना चाहिए रिहा : Adhir Ranjan Chowdhury

नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को शून्य काल के दौरान नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाए जाने का मुद्दा उठाते हुए उनकी रिहाई के लिए जल्द से जल्द प्रयास किए जाने की मांग की हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि नौसेना के इन पूर्व अधिकारियों ने देश के लिए अपनी सेवाएं दी हैं। अब कतर में उन्हें गंभीर मामलों में फांसी की सजा दी गई है। सरकार को त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें बचाने के पूरे प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि नौसेना के अधिकारी और जवान समुद्र में रहकर देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिये अपनी सेवायें दें चुके नौसेना के इन पूर्व अधिकारियों की तत्काल मदद सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के कतर सरकार के साथ अच्छे संबंध है, इन संबंधों का लाभ उठाते हुये और सरकार को सभी तरह के साधनों का उपयोग करके इन नौसेना के पूर्व अधिकारियों खिलाफ लगाए गए आरोपों को खत्म करवाकर इन पूर्व अधिकारियों को जल्द से जल्द रिहा करवाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें