Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : दादा-पोती का रिश्ता शर्मसार, दादा पर पॉक्सो का केस

himachal rape case

himachal rape case

जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते के दादा ने 16 वर्षीय नाबालिग को नशीली गोलियां खिलाकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नशीली दवाएं देकर किया था बेहोश

टोहाना निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते के दादा कुत्तों को खरीने और बेचने का काम करते हैं। वह अक्सर उनके साथ काम के सिलसिले में आती-जाती थी। कुछ दिन पहले दादा के साथ उनके गांव गई थी। उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पीड़िता ने बताया कि दादा ने उसे कुछ गोलियां खाने के लिए दीं। गोलियां खाने के बाद उसे गहरी नींद आ गई। काफी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो शरीर में दर्द महसूस हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दादा ने नशीली गोलियां देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

दी थी जान से मारने की धमकी

इतना ही नहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version