Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडाः पुलिस और वांछित के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार

December 12, 2023

ग्रेटर नोएडाः पुलिस और वांछित के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडाः नोएडा पुलिस और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पकड़े गए आरोपी के ऊपर दिल्ली एनसीआर में दर्जनों मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस द्वारा खैरपुर गोल चक्कर से एसीई सिटी के तरफ जाने वाले रास्ते से पुलिस मुठभेड के उपरान्त अभियुक्त ललित पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जिला मेरठ उम्र 25 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिसमें पुलिस ने भी जवाबी करवाई की।

फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक चोरी की स्कूटी बरामद की गयी है। अभियुक्त थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर के मामले में गैगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। स्कूटी को आरोपी ने दिल्ली से चोरी किया था। मुठभेड मे घायल हुए अभियुक्त के विरूद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें