Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात की राजनीति से बड़ी खबर: 16 मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा

October 16, 2025

गुजरात की राजनीति से बड़ी खबर: 16 मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा

गांधीनगर: गुजरात की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आयी है। बता दें कि राज्य सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह निर्णय मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक अहम बैठक के बाद लिया गया, जिसमें सभी मंत्री मौजूद थे।

मंत्रियों ने बिना विरोध के सौंपा इस्तीफा

जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद सभी मंत्रियों ने स्वेच्छा से अपने- अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री को सौंप दिए। यह इस्तीफे पहले से तैयार किए गए थे और सभी मंत्रियों ने उस पर हस्ताक्षर कर दिए थे। अब ये इस्तीफे औपचारिक रूप से राज्यपाल के पास भेजे जाएंगे।

क्या है इसके पीछे की वजह?

हालांकि अभी तक इस कदम के पीछे का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी राजनीतिक रणनीति और संभावित कैबिनेट पुनर्गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पार्टी संगठन के उच्चस्तर से मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने और कार्यक्षमता के आधार पर पुनर्गठन की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें : घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 आसान उपाय

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की सूची:

कनुभाई देसाई – वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स (पारडी)

बलवंतसिंह राजपूत – उद्योग, श्रम और रोजगार (सिद्धपुर)

ऋषिकेश पटेल – स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और उच्च शिक्षा (विसनगर)

राघवजी पटेल – कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग (जामनगर ग्रामीण)

कुंवरजीभाई बावलिया – जल आपूर्ति और नागरिक आपूर्ति (जसदन)

भानुबेन बाबरिया – सामाजिक न्याय एवं महिला और बाल विकास (राजकोट ग्रामीण)

मुलुभाई बेरा – पर्यटन, वन और पर्यावरण (खंभालिया)

कुबेर डिंडोर – शिक्षा और आदिवासी विकास (संतरामपुर-ST)

नरेश पटेल – गणदेवी

बच्चूभाई खबाद – देवगढ़ बारिया

परषोत्तम सोलंकी – भावनगर ग्रामीण

हर्ष सांघवी – मजूरा

जगदीश विश्वकर्मा – निकोल

मुकेशभाई ज़िनाभाई पटेल – ओलपाड

कुंवाजीभाई हलपति – मांडवी (ST)

भिकुभाई चतुरसिंह परमार – मोडासा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें