Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात में हुआ बड़ा हादसा: एक ही परिवार के छह सदस्यों की नदी में डूबने से मौत

April 30, 2025

गुजरात में हुआ बड़ा हादसा: एक ही परिवार के छह सदस्यों की नदी में डूबने से मौत

खेडा (गुजरात): गुजरात के खेडा जिले में बुधवार शाम एक ही परिवार के छह सदस्य नदी में डूब गए, जिनमें अधिकतर किशोर चचेरे भाई-बहन थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कनीज गांव में हुई।

खेडा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने बताया, ‘‘छह व्यक्ति जो 14-21 वर्ष की आयु के भाई-बहन या रिश्ते के भाई-बहन थे – मेश्वो नदी में नहाने गए थे, जिसमें वे डूब गए। इनमें चार लड़कियां और दो लड़के थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी छह शव निकाल लिये गये हैं।’’ उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से दो कनीज गांव के निवासी थे और चार उनके रिश्ते के भाई-बहन थे जो अहमदाबाद से उनसे मिलने आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद महेमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और एक बचाव अभियान शुरू किया।

 

ये भी पढ़ें- IPL 2026, PBKS vs GT: आज होगा बड़ा मुकाबला, देखें हेड 2 हेड और पिच रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें