Site icon Dainik Savera Times

कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अलर्ट, गुरुग्राम से युवाओं के जाने की आशंका

गुरुग्राम। कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में गुरुग्राम जिले से भी सैंकड़ों युवाओं के जाने की आशंका है। इसे लेकर खुफिया विभाग और गुरुग्राम पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की टीम भी अलर्ट पर हैं।

जांच रहे युवाओं की सक्रियता

खुफिया विभाग के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली बॉर्डर समेत अन्य स्थानों पर टीमें तैनात कर दिल्ली जाने से युवाओं को रोका भी जा सकता है। खुफिया विभाग के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी के चर्चा में आने के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नजर रखी जा रही है। इन सभी पर जिले के भी काफी युवाओं की सक्रियता देखी जा रही है।

सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर

गुरुग्राम पुलिस का साइबर सेल और इंटेलिजेंस विंग भी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए हैं। जो भी लोग सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन के समर्थन में युवाओं को लामबंद कर रहे हैं, वे रडार पर हैं। खुफिया विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है कि आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं। इससे प्रदर्शन में जिले की भीड़ जुट सकती है। इसे देखते हुए सरहोल बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर और आया नगर मार्ग पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

Also Read :

Exit mobile version