Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शाह, नड्डा के साथ ‘सकारात्मक’ चर्चा हुई: शिंदे

November 29, 2024

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शाह, नड्डा के साथ ‘सकारात्मक’ चर्चा हुई: शिंदे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख जे.पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक’’ चर्चा हुई। मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में लिया जाएगा।

शिंदे ने निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बृहस्पतिवार देर रात शाह तथा नड्डा से मुलाकात की तथा महाराष्ट्र में अगली सरकार के लिए सत्ता साझेदारी सहमति पर बातचीत की। विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद यह बैठक हुई। शिंदे ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। मुंबई में महायुति की एक और बैठक होगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें