Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

हज कमिटी ने हज यात्रियों से ‘हज सुविधा ऐप’ के इस्तेमाल करने की करी अपील

April 27, 2025

हज कमिटी ने हज यात्रियों से ‘हज सुविधा ऐप’ के इस्तेमाल करने की करी अपील

नयी दिल्ली: हज कमिटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के सभी यात्रियों से कहा है कि वे सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत बनाए गए नए ‘हज सुविधा ऐप 2.0’ को तुरंत डाउनलोड करें और इसे अच्छे से इस्तेमाल करना सीखें। इस ऐप में हज यात्रा के दौरान कई जरूरी सुविधाएँ दी गई हैं, जिनका फायदा उठाया जा सकता है।

कमिटी के अनुसार,‘हज सुविधा ऐप’ यात्रियों को सफर के दौरान और हज के कामों में मदद करेगा। इसके जरिए यात्रियों को फ्लाइट की जानकारी, वीजा स्टेटस, शिकायत करने की सुविधा, जरूरी सूचना, अस्पताल और दवाइयों तक पहुँच, जीपीएस के जरिए रास्ता ढूँढने, नमाज़ के टाइम और किबला दिशा जानने, हज-उमरा के तरीकों की जानकारी और सामान का पता लगाने जैसी सहूलियतें मिलेंगी। साथ ही, इसमें एक चैटबॉट भी है जो सवालों के तुरंत जवाब देगा।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: इन सस्ते रिचार्ज प्लान्स में फ्री मिलेगा JioHotstar एक्सेस; कम खर्च में देखें लाइव IPL 2026 मैच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें