अंबाला। अक्सर मई माह में गर्मी अत्यधिक बढ़ जाती है, लेकिन इस बार ये महीना राहत भरा रहने की संभावना है। इस माह में चार बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आधा मई राहत भरा रहेगा।
चार पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय
मई के पहले पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम कूल रहेगा। आंधी-बारिश के आसार हैं और इससे हीटवेव से राहत मिलेगी। बीते दिनों आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण वीरवार को प्रदेशभर में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अप्रैल के अंतिम दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
सबसे ज्यादा गर्म रहेगा रोहतक
रोहतक में सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हिसार में 39.9, फरीदाबाद में 39.7, सिरसा में 39.6 और सोनीपत में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान प्रदेशभर में 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर वीरवार को भी बना रहा। इस वजह से पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो अब घटकर 35 से 40 डिग्री के बीच आ गया है।
ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
यदि बात करें उत्तर भारत की तो मई के अंत में गर्मी तेज रहने की संभावना है, खासकर Punjab, Haryana, Delhi और आसपास के इलाकों में सूर्य देव कहर बरपा सकते हैं। कई जगहों पर तापमान 45°C से भी अधिक हो सकता है और इसके साथ ही लू भी चलेगी। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करेंगीं। रात में गर्मी से राहत कम ही मिल पाएगी। सूखा मौसम, बारिश की संभावना फिलहाल कम ही रहेगी। 25 मई के बाद कहीं-कहीं धूलभरी आंधी या हल्की प्री-मानसून गतिविधि से थोड़ी राहत मिल सकती है।
10 को हुआ था पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
उन्होंने बताया कि 2 मई को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और आंधी चलने की संभावना है। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 मई और चौथा 8 मई को सक्रिय होगा। इनके प्रभाव से मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार हैं। 10 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। लगातार सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य या इससे कम रहेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
Also Read :
Also Read :
Also Read :

