Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से आया युवक, लगा लिया फंदा

May 3, 2026

Haryana News : दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से आया युवक, लगा लिया फंदा

पानीपत। टेक्सटाइल नगरी पानीपत के अंतर्गत आने वाले गांव बड़ौली में विशाल (21) का शव खेत के ट्यूबवेल के कोठे में मिला है। युवक दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से लौटा था और खेत में चला गया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पिता बोले- मानसिक रूप से रहता था परेशान

विशाल शुक्रवार दोपहर बाद अपने एक दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वह पार्टी से घर लौटा और उसके बाद खेत की तरफ चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह घर से आखिरी बार निकल रहा है। परिजन खेत में गए तो शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे के अंदर लोहे के गाटर पर लोहे के तार से बने फंदे पर लटका मिला। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी गुलशन कुमार का कहना है कि विशाल के पिता ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उनका बेटा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिस कारण खेत में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें