Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम के मेडिकल स्टोर में लगी आग,करोड़ों का नुकसान, आग लगने का कारण साफ नहीं

July 9, 2024

गुरुग्राम के मेडिकल स्टोर में लगी आग,करोड़ों का नुकसान, आग लगने का कारण साफ नहीं

हरियाणा के गुरग्राम में स्थित मेडिकल स्टोर पर भीषण आग लग गई। हादसा मंगलवार की सुबह 5 बजे का है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। आग इतनी भीषण थी कि इलाके को काले धुआं ने ढक लिया।

मेडिकल स्टोर गुरुग्राम के रेलवे रोड पर डंग इनाम से स्थित है। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को दी गई। जिसके बाद मौके पर करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पान एकी कोशिश करती रही।

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया की आग ने विकराल रूप धारण कर रखा है। आग की लपटे काफी तेज है। 6 घंटों में भी आग पर काबू नही पाया गया है। इससे भी अधिक समय लगने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने बताया की जिस वक्त आग लगी उस समय मेडिकल स्टोर खाली था। कोई जान–माल की हानी नही हुई है।आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन अंदेशा है की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें