चंडीगढ़। हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। HSSC ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (GRP) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का शेड्यूल जारी कर दिया है।
हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म
अब हजारों उम्मीदवार तय तारीखों के अनुसार अपनी शारीरिक माप प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। आयोग ने शेड्यूल विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जारी किया है। पहले 17 अप्रैल को जारी नोटिस के बाद अब PMT का आयोजन 5 से 9 मई 2026 तक होगा। इस दौरान शॉर्टलिस्ट सभी उम्मीदवारों का शारीरिक माप परीक्षण होगा। ये भर्ती प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।
ये रहेगा शेड्यूल
इसके लिए चार शिफ्ट तय की हैं। पहली शिफ्ट सुबह 6:30 बजे शुरू होगी, जिसमें 7 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। दूसरी शिफ्ट 8:30 बजे से होगी और 9 बजे के बाद प्रवेश बंद रहेगा। तीसरी शिफ्ट 10:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें 11 बजे के बाद एंट्री नहीं होगी। चौथी और आखिरी शिफ्ट 12:30 बजे से होगी और इसमें 1 बजे के बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…

