Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा पुलिस में फेरबदल, 46 अधिकारी इधर से उधर

Haryana Police reshuffle :  चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के डीसीपी और डीएसपी बदले गए हैं। आईपीएस राजेश कुमार को एसपी कानून व्यवस्था पंचकूला की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मानेसर की डीसीपी प्रबिना को एसपी जीआरपी अंबाला छावनी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

मानेसर की डीसीपी प्रबिना को एसपी जीआरपी अंबाला छावनी नियुक्त किया गया है, जबकि डीसीपी क्राइम फरीदाबाद राजेश मोहन अब डीसीपी सेंटरल फरीदाबाद होंगे। डीसीपी यातायात गुरुग्राम प्रतीक गहलोत को डीसीपी मानेसर के साथ कमांडेंट चतुर्थ बटालियन मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डीसीपी ईस्ट सोनीपत आयुष यादव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। डीसीपी यातायात फरीदाबाद जयबीर सिंह को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद बनाया गया है, जबकि डीसीपी क्राइम सोनीपत ननरेंद्र सिंह को एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों के तबादले

 

Exit mobile version