Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 8-10 लोग घायल

Haryana Roadways bus overturned

Haryana Roadways bus overturned

जींद। सोमवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस हरियल चौक पर हादसे का शिकार हो गई। यहां बस पलट गई। इसमें 8-10 यात्री घायल हो गए। घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में भतीर् कराया गया है।

स्कूटी को बचाते समय हादसा

मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की यह बस अचानक पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। सभी यात्री सुरक्षित बच गए। सोमवार को दोपहर में हरियाणा रोडवेज की पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस पंचकूला से हिसार की ओर जा रही थी। जब बस नरवाना के हरियल चौक के पास पहुंची तो अचानक सामने एक स्कूटी सवार आ गया। चालक ने स्कूटी सवार को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते बस का संतुलन बिगड़ गया।

रेस्ट हाउस की दीवार तोड़कर घुसी

इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए अंदर जाकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version