Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम के NH-48 हाईवे पर ट्रक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

April 30, 2024

गुरुग्राम के NH-48 हाईवे पर ट्रक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

गुरुग्राम(अनुज पांचाल): हरियाणा के गुरुग्राम नेशनल हाईवे पर अचानक एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिस वजह से पूरा नेशनल हाईवे काफी समय के लिए जाम की स्थिति में तब्दील हो गया। यह गुरुग्राम नगर निगम का वही ट्रक है जो रात के समय रोड के साइड सफाई करने का कार्य करता है।

दरअसल नगर निगम से जब यह ट्रक शीतला माता मंदिर रोड पर सफाई के लिए जा रहा था। जब ट्रक नेशनल हाईवे झाड़सा चौक फ्लाईओवर पास कर रहा था। तभी शॉर्ट-सर्किट के चलते अचानक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में शॉर्ट सर्किट होता देख ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को रोड के साइड में खड़ा कर दिया देखते ही देखते आग इतनी भयंकर बढ़ गई इसके बाद आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।

इसके बाद पीछे से आ रहे वाहनों रुक गए जिस वजह से नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक द्वारा दमकल विभाग को इस बारे में सूचित किया इसके बाद सेक्टर 29 दमकल विभाग की मौके पर दो से तीन गाड़ियां पहुंची और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें