Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग, समय रहते अग्निशमन उपकरणों से पाया आग पर काबू

November 20, 2024

हरियाणा में रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में सुबह के समय आग लग गई। आग लगने का पता तब लगा जब धुएं ने पूरे विभाग को अपने गिरफ्त में ले लिया। आग अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में लगी थी। आग लगते ही डिपार्टमेंट में आफरा–तफरी का माहुल बन गया। जिसे जहां समझ आया उसने वहां भागना शुरू कर दिया।

 

सुबह का समय होने के कारण से अस्पताल में लोगों की तादाद कम थी। अस्पताल में कर्मचारी और कुछ लोग थे। आग लगने के पीछे का स्पष्ट कारण अस्पताल की पुरानी वायरिंग है। जिसमें शॉर्ट सर्किट होने की संभावना अधिक है। अस्पताल में लगे बिजली के तार काफी पुराने है। जिनमें शर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकलने लगी। जिसके बाद चिंगारियों ने आग का रूप ले लिया।

 

कुछ ही समय में आग काफी बढ़ गई लेकिन अस्पताल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की सहायता के आग पर काबू पा लिया गया। आग के लगते ही तुरंत उसे शांत कर दिया गया। आग लगने के समय पर अस्पताल में लोगों की संख्या भी कम थी। जिस कारण से किसी को कोई चोट नहीं आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें