समालखा : थाना समालखा पुलिस ने गढ़ी छाजू गांव में हुई 21.50 लाख रूपए चोरी की वारदात का महज 36 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहतक के किलोई गांव निवासी दिनेश व महेंद्रगढ़ के डेरोली गांव निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गढ़ी छाजू गांव से गिरफ्तार किया। थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वे दोनों गुरूग्राम में अलग अलग कंपनी में काम करते है और वहीं किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। दोनों की करीब 8 साल से दोस्ती है। आरोपी दिनेश को पैसों की जरूरत थी। आरोपी दिनेश ने यह बात साथी आरोपी नवीन को बताई और दोनों ने मिलकर चोरी की साजिश रची और 12 मार्च की देर रात एक बाइक पर सवार होकर समालखा क्षेत्र में पहुंचे। दोनों ने मिलकर यहां गढ़ी छाजू गांव में घर में उक्त नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिवार फांदकर घर में घुसते व निकलते दिख रहे हंै। आरोपियों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...