Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी सॉफ्टवेयर से 21 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 6 शराब ठेके सील

September 27, 2026

सरकारी सॉफ्टवेयर से 21 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 6 शराब ठेके सील

₹21 Crore Excise Fraud: 6 Liquor Outlets Sealed : यमुनानगर। आबकारी एवं कराधान विभाग के सरकारी सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर 21 करोड़ रुपये से अधिक के कथित फर्जीवाड़े के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। विभाग ने शुक्रवार को दो फर्मों के छह शराब ठेकों पर सील लगाकर रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शुक्रवार को विभाग की टीम ने। जगाधरी बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, खजुरी रोड सहित 6 ठेकों पर सील लगाई है। आबकारी विभाग के कलेक्टर की जांच में सामने आया था कि एक्सएस लिकर की एल-13 और एल-1 फर्म को 103 फर्जी जीआरएन नंबरों के आधार पर परमिट मेल किए गए। इससे सरकार को करीब 12 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप है। इसी तरह महेंद्र सिंह एंड संस को 65 जीआरएन नंबरों से जारी परमिट के माध्यम से 8 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया गया है।

डीईटीसी जगाधरी जितेंद्र राघव के अनुसार, जांच के लिए हेड ऑफिस से कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। पहले जांच में 5 करोड़ का फर्जीवाड़ा मिला था जिसकी रिकवरी कर ली गई थी। अब दोबारा जांच में पता लगा है कि है 21 करोड रुपए का फर्जीवाड़ा है जिसकी रिकवरी की जा रही है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए दोनों फर्मों के तीन-तीन शराब ठेकों पर सील लगाई गई है। कुछ रिकवरी हो गई है शेष राशि की भी जल्द ही रिकवरी कर ली जाएगी।

Also Read : 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें