Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम में महाशिवरात्रि पर कराया कार्यक्रम, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य रहे मौजूद

February 18, 2023

अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम में महाशिवरात्रि पर कराया कार्यक्रम, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य रहे मौजूद

मुलाना: महाशिवरात्रि के पर्व पर आज पर अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम सिरासगढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पूजा अर्चना में भाग लिया। बंतो कटारिया ने शिवरात्रि पर्व पर दीप प्रज्विलत कर शोभायात्रा को रवाना किया। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जाता है कि आज शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ जी शिवलिंग के रूप मे प्रकट हुए थे। सनातन धर्म में शिवभक्ति का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इस अवसर पर प्रेमचंद मिश्रा, पार्षद सुरेश सहोता, संदीप सचदेवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका कालड़ा, पूरन चंद ओजारा, डॉ सुरेंदर चौहान, जिला संयोजक सुखविंदर सिंह, रिन्कू चोपड़ा, अनिल जौहर, धर्मपाल, सविता देवी आदि उपस्थित रहे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें