Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार पर साधा निशाना, दिया ये बयान

हरियाणा की मनोहर सरकार को 9 साल हो गए हैं और ऐसे में बीजेपी के तमाम नेता सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को गिनवाने का काम कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी नेता और कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सरकार के 9 सालों पर तंज करते हुए कहा कि सरकार ने 9 सालों में सबसे बेकार काम किया है बल्कि तमाम कामों को कागज पर किया है।

आज बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन है महंगाई में नंबर वन है जबकि आज प्रदेश में सबसे ज्यादा कर्ज है और ऐसे में सरकार सिर्फ लोगों के साथ धोखा कर रही है। तो वहीं भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष को हाथी के दांतों जैसा बनाया है यानी प्रदेश अध्यक्ष सिर्फ दिखावे का है बल्कि पुराने अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के बेहतर कामों की तारीफ भी कैप्टन अजय सिंह यादव करते हुए दिखाई दिए।

Exit mobile version