Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

October 2, 2023

हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

 

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा राजभवन में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इसी दौरान भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्श व सिद्धांतो पर प्रकाश डाला।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: बजुर्गों के लिए काँगड़ा बैंक की ऋण योजना शुरू, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में बापू के आदर्श व विचार प्रासंगिक है हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वें एकता व अनुशासन के सूत्र में बंध कर देश व प्रदेश की तरक्की के लिए कार्य करने का प्रण लें।

यही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर सर्वधर्म प्रार्थना, रामधुन तथा महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन हुआ और इस प्रार्थना सभा में हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख धर्म के धार्मिक प्रचारकों ने देश की एकता और अखण्डता का प्रवचन और भजनों के माध्यम से संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें