Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में महिला के सिर में मारी रोड, शराब पीने से किया मना तो नाराज़ पति ने उतारा मौत के घाट

November 20, 2024

हरियाणा में महिला के सिर में मारी रोड, शराब पीने से किया मना तो नाराज़ पति ने उतारा मौत के घाट

हरियाणा के सिरसा में शराब के आदि पति ने पत्नी के सिर में रोड मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी उसे शराब का सेवन करने से रोक करती थी। जिससे तंग आकर गुस्से में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

 

19 नवंबर को मंगलवार के दिन पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मृतक के पिता को सूचना दी। जिसके बाद मृतका के पिता दर्शन सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। बुधवार के दिन शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

 

पुलिस को शिकायत देते हुए मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि आज से 16 वर्ष पूर्व उसकी बेटी हरप्रीत कौर की भाल सिंह के बेटे दर्शन सिंह के साथ शादी की गई थी। शादी के बाद दोनों प्रीतनगर इलाके में रहने लगे थे। लेकिन दर्शन सिंह कोई काम–धंधा नहीं करता था। इसके अलावा वह शराब का भी अत्यधिक सेवन करता था।

 

जिसके लिए हरप्रीत कौर उसे रोक करती थी। शराब को लेकर दोनों के बीच आय दिन झगड़ा रहता था। हरप्रीत कौर के 2 बच्चे है। 19 नवंबर 2024 को भी हरप्रीत ने पिता को फोन कर कहा था कि उसका पति उससे लड़ता–झगड़ा है और उसे मारने की धमकी भी देता है। जिसके बाद पिता दर्शन सिंह ने अपने दामाद को समझाया भी था।

जिसके कुछ घंटे बाद ही हरप्रीत के पड़ोसियों ने पिता दर्शन सिंह को फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।घटनास्थल पर जाकर देखा तो हरप्रीत का शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था। सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें