Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकान में मिला मिड- डे मिल का 1, 130 kg दूध पाउडर, छापा मारने वाली टीम भी रह गई हैरान

October 18, 2023

मकान में मिला मिड- डे मिल का 1, 130 kg दूध पाउडर, छापा मारने वाली टीम भी रह गई हैरान

नूंह जिले केबूबलहेड़ी गांव में बेचने की नीयत से भर रखा था मिड-डे मील में मिलने वाला सूखा दूध पाउडर, पुलिस ने मारी रेड 1130 किलोग्राम सूखा दूध बरामद। बता दें कि नूंह जिला के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव ढाणा बुबलहेड़ी में आंगनबाड़ी व स्कूलों में मिलने वाले गरीब बच्चों के लिए पूरक पोषाहार मिड डे मील को एक मकान में छापेमारी कर बरामद किया है। पिनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गँड़ास ने बतलाया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव बुबलहेड़ी में एक मकान में सरकारी मिड-डे-मील में मिलने वाले सूखा दूध पाऊडर को बेचने की नीयत से भर रखा है,रेड़ की जाए तो काफी माल बरामद किया जा सकता है। सूचना सही मानते हुए मौके पर रेड की।

इस दौरान मकान में दो ड्रम मिले जिनमें मिड-डे मील का सूखा दूध भरा हुआ मिला। जिस दूध के बारे में पता किया तो अंजुम निवासी बुबलेहडी ने बतलाया कि उसका पति शाहबाज व उसका ससुर जाहुल दूध का काम करते हैं जो गांव में भैंसों का दूध खरीद कर लाते हैं और उसे दूध को मिड डे मील के सूखे दूध में धोखाधड़ी कर मिलाकर बेचते हैं। जिससे दूध में ज्यादा ग्रेविटी आती है तथा उसकी ज्यादा कीमत निकलती है। उन्होंने बताया कि उसके पति व ससुर ने 30 कट्टे मिड डे मील का सूखा दूध पाऊडर फकरू पूर्व सरपंच जो जयपुर में ठेकेदारी का काम करता है, जो उसके ससुर का ताऊ का लड़का है उसके बंद मकान में छुपा कर ताला लगा रखा है।जरूरत के अनुसार उससे सूखा दूध निकालते हैं और असल दूध के साथ मिलाकर बेचते हैं। जिस पर अंजुम ने ताला खोलकर सूखे दूध को दिखाया।

चेक करने पर पता चला प्लास्टिक के कट्टे में मिड-डे मील आधा किलोग्राम में 1 किलोग्राम के दूध पाउडर पाउच मिले जिनके ऊपर पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा सरकार द्वारा फोर्टीफाइड मीठा स्कीम मिल्क पाउडर बिक्री हेतु नहीं केवल आंगनवाड़ी के प्रयोग हेतु लिखा हुआ मिला। कुल मिलाकर मकान से पुलिस ने 1130 किलोग्राम सूखा दूध बरामद किया है। जो उक्त आरोपियों द्वारा असल दूध में मिलावट करने की नीयत से अवैध रूप से मकान में रखा हुआ था। आगामी कार्रवाई करते हुए पिनगवां थाना पुलिस ने आरोपी सहबाज पुत्र जाहुल,जाहुल पुत्र हमीदा निवासी बुबलहेड़ी व उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें