Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पराली जलाने पर 116 किसानों पर लगा तीन लाख रुपये का जुर्माना 

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिला प्रशासन ने फसल अवशेष (पराली) जलाने के आरोप में 116 किसानों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिले के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हरियाणा का धान का कटोरा माने जाने वाले कुरुक्षेत्र में खेतों में लगी आग पर उपग्रह की तस्वीरों के जरिए नजर रखी जा रही है। राज्य के कृषि विभाग के अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों पर भी नजर रख रहे हैं।
शर्मा के मुताबिक चालू सीजन के दौरान 130 स्थानों से पराली जलाने की जानकारी मिली है।कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि इनमें से 118 जगहों पर आग लगने की जानकारी सही पाई गई। पराली जलाने वाले 116 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन पर 2.97 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब तथा हरियाणा में धान की पराली जलाने को एक प्रमुख कारण माना जाता है।
आवश्यक
Exit mobile version