लाडवा कस्बे में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की ने की आत्महत्या,मामले की जांच में जुटी पुलिस

15 वर्षीय नाबालिक लड़की ने संदिथ परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

कुरुक्षेत्र: लाडवा कस्बे के नजदीकी गांव में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की ने संदिथ परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक अज्ञात युवक पर उनकी लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर उसे गर्भवती कर शादी करने से मना करने का आरोप लगाया। जिससे आहत होकर लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी साढ़े 15 वर्षीय नाबालिक बेटी ने आठवीं पास की थी। 23 मई को उसकी लड़की ने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है और उसके गर्भ में उसके प्रेमी का बच्चा है। 24 मई को वह घर पर थी जबकि उसका पति सब्जी बेचने के लिए बाहर गया हुआ था।

उसकी लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे शादी करने से मना कर दिया है और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसने अपने पति को फोन पर सूचित किया और वह दोनों उसे लेकर लाडवा के एक निजी अस्पताल में चले गए। जहां डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित कर दिया। जब वह शव को लेकर घर पहुंचे तो उसकी लड़की के कपड़ों से एक मोबाइल फोन मिला।

महिला ने अज्ञात युवक पर उसकी लड़की को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाने तथा उसे गर्भवती कर शादी करने से मना कर दिया। जिससे आहत होकर उसकी बेटी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। वही, इस केस में डॉक्टर कहना है कि हमने एक बोर्ड के माध्यम से लड़की का पोस्टमार्टम किया है जिसमें पांच डॉक्टर की टीम मे एक दाइनिंग डॉक्टर भी शामिल थी।

नाबालिक युवती 8 महीने से गर्भवती भी थी। 8 महीने की लड़की का भी हमने डीएनए सैंपल लिया है! सभी विरसो को हमने लैब में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी रमनजीत कौर का कहना है कि हमारे पास एक नाबालिक लड़की का केस आया था जिसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और जो की 8 महीने से गर्भवती है। इस केस में लड़की की माता की तरफ से शिकायत पर हमने अज्ञात युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -

Latest News