Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपहरण के बाद 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या, गर्दन पर मिले चाकू के निशान

February 2, 2023

अपहरण के बाद 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या, गर्दन पर मिले चाकू के निशान

हरियाणा के रेवाड़ी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। रेवाड़ी में दो दिन पहले किडनैप हुई नाबालिग युवती का शव बुधवार की देर रात रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रामगढ़ चौक के निकट पड़ा मिला। बता दें कि गर्दन पर चाकू के निशान भी मिले हैं। नाबालिग युवती को दो दिन पहले किडनैप किया गया था और दी दिन बाद उसका शव लाकर रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रामगढ़ चौक के निकट फेक दिया गया। बताते चले कि जिस वक्त युवती ट्यूशन जा रही रही थी उस वक्त उसे किडनैप कर लिया गया था। सदर थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें