Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पोल्ट्री फार्म में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

May 30, 2024

पोल्ट्री फार्म में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

गन्नौर: खेड़ी तगा रोड पर पोल्ट्री फार्म में एक 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक रोहित गोहाना के आहुलाना गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्तपाल में भिजवा दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार गोहाना के आहुलाना गांव का रहने वाला जतिन खेड़ी तगा रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। उसका छोटा भाई रोहित 10वीं की परीक्षा के बाद पिछले 3-4 दिनों से अपने भाई के पोल्ट्री फार्म में उसका हाथ बंटाने के लिए आ रहा था। पोल्ट्री फार्म में वेल्डिंग का काम चल रहा था। जब वह वेल्डिंग सेट का तार लगा रहा था तो उसे बिजली की करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ी थाना से जांच अधिकारी विकास घणघस मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में 174 की कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें