Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में 17 वर्षीय छात्र ने घर में लगाई फांसी

April 4, 2025

यमुनानगर में 17 वर्षीय छात्र ने घर में लगाई फांसी

यमुनानगर : सुंदर नगर फेस-2 में 17 वर्षीय एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह नव प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का स्टूडेंट था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार अजरुन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया कि आशीष की मां उसे जगाने के लिए गई, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार को चिंता हुई।

अंदर जाकर देखा तो आशीष ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। आशीष आर्ट्स का विद्यार्थी था और हाल ही में उसने 12वीं की परीक्षाएं दी थी। परिवार के अनुसार परीक्षा के बाद वह खुश था और किसी परेशानी के लक्षण नहीं दिखे थे। राकेश कुमार के दो बेटों में आशीष छोटा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मानसिक परेशानी को आत्महत्या का कारण बताया है। मामले की गहन जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप… सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें