Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑपरेशन टरैक डाउन के तहत बीते 15 दिनों में 191 आरोपी गिरफ्तार

November 21, 2025

ऑपरेशन टरैक डाउन के तहत बीते 15 दिनों में 191 आरोपी गिरफ्तार

अंबाला शहर: पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निदेर्शानुसार व पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के नेतृत्व अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में अंबाला पुलिस द्वारा ऑपरेशन टैरक डाउन के तहत जिला पुलिस की ओर से निरंतर कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा हुआ है। इस मौके पर उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार ने दी जानकारी में बताया कि बीते 5 से 20 नवंबर के दौरान अंबाला पुलिस द्वारा कार्रवाई कर कुल 92 अपराधी जोकि हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती व अन्य जघन्य अपराधों में वांछित चल रहे थे, जिनकी की पहचान की गई। कुल 2 आदतन अपराधियों की नियामनुसार पैरवी करके न्यायालय से जमानत रद्द कराई गई। इस अवधि के दौरान कुल 191 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान में जिला अंबाला में कुल 14 आदतन अपराधियों की हिस्ट्री सीट खोली गई। अभियान के तहत 2 आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पहचान की गई है।

ये भी पढ़ें : ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें